A2Z सभी खबर सभी जिले की

नीमच जिले में भयानक हादसा, बाइक से जा रहे थे तीन लोग, तभी बीच रास्ते में हो गई ये बड़ी अनहोनी, दुर्घटना की सूचना मिलते ही दौड़ी एंबुलेंस, गंभीर घायल यशवंत की मौत से पसरा मातम,

1732168007

मनासा। थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम महागढ़ में मनासा-मंदसौर सड़क मार्ग पर बीती बुधवार की रात 11.00 करीब एक सड़क हादसा हुआ। सड़क से गुजर रहे एक व्यक्ति को बचाने के चक्कर में अचानक बाइक असंतुलित हो गई और अचानक खाई में जा गिरे। जिस पर सवार 3 युवक घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में दिलीप पिता अमर सिंह जाति नायक उम्र 30 वर्ष निवासी तीतरौद, देवेंद्र पिता अमर सिंह जाति नायक उम्र 20 वर्ष निवासी तीतरोद, यशवंत पिता किशोर सिंह राजपूत उम्र 32 वर्ष निवासी खेजडिया सीतामऊ घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए एंबुलेंस की मदद से देर रात मनासा शासकीय अस्पताल लाया गया। जहां पर घायलों का उपचार कर जिला अस्पताल नीमच रेफर किया। घटना में गंभीर घायल यशवंत पिता किशोर सिंह राजपूत उम्र 32 वर्ष निवासी खेजडिया की उपचार के दौरान ले जाते समय मौत हो गई। बताया जा रहा है तीनों बाइक सवार युवक सांवलिया जी दर्शन कर घर लौट रहे थे तभी महागढ़ के समीप सड़क हादसा हुआ।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!