
खाद वितरण में लापरवाही का आरोप, भड़के किसान
जटपुरा में सरकारी इफको बाजार में खाद किसानों को देने मेंघपला करने का आरोप लगाते हुए किसानों ने अधिकारियोंसे शिकायत की है। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिलाअध्यक्ष राम सिंह चौहान ने जिलाधिकारी को शिकायतीपत्र भेजकर आरोप लगाया है कि सरकारी कर्मियों के द्वाराअनियमितता के कारण किसानों को परेशान किया जा रहा है,जिन किसानों की खेती की फरदें जमा हैं, उन किसानों को भीखाद नहीं दी जा रही है। इफको बाजार जटपुरा में शुक्रवार कोभी बहुत भीड़ शाम तक लगी रही, लेकिन किसानों को खादनहीं मिल सकी। यही हाल सहकारी समिति सुल्तानपुर औरइफको सहकारी समिति जलालपुर खालसा पर भी है, वहांभी किसानों को खाद नहीं मिल रही है। उधर, भायपुर किसानसेवा सहकारी समिति पर खाद पहुंचने पर किसानों को थोड़ीराहत मिली है। शुक्रवार को किसानों का खाद का वितरणकिया गया। मौ दीन पत्रकार रिपोर्टर भोजपुर जिला मुरादाबाद






