A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमध्यप्रदेशसागर

झोपड़ी में लगी आग, झोपड़ी में सो रहा व्यक्ति आग के बीच घिरा

सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी। देवरी में बाजार वार्ड में स्थित एक झोपड़ी में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते आगरा झोपड़ी को पूरी तरह अपने चपेट में ले लिया। घटना के दौरान झोपड़ी में ननना पटेल उम्र 45 साल निवासी बाजार वार्ड सोया हुआ था। अचानक झोपड़ी में आग लगने पर उसके ऊपर आग के अंगार गिरने लगे। जब उसे जलन महसूस हुई तो उसकी नींद खुली तो वह आग देखकर दंग रह गया। चारों तरफ आंग की लपटे उठ रही थी। जैसे-तैसे वह जान बचाकर झोपड़ी से बाहर निकाला और शोर मचा कर आसपास के लोगों को बुलाया। लोगों ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आंग पर काबू पाया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग से होने वाले नुकसान का पंचनामा बनाया। आग लगने का करण स्पष्ट नहीं हो सका।। आगजनी की घटना में झोपड़ी में रखा गृहस्थी का पूरा सामान जलकर खाक हो गया।IMG 20241123 WA0084

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!