A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमहाराष्ट्रराजनीति

महाराष्ट्र मे महायुति गठबंधन सरकार का बनना तय

महाराष्ट्र राज्य मे विधानसभा चुनाव संपन्न हो गये है। मतदान 20 नवंबर को हुआ। आज 23 नवंबर को मतगणना सुबह 08 बजे से शुरू हुई। चुनाव परिणाम ऐतिहासिक है। महाराष्ट्र चुनाव मे महायुति गठबंधन की सरकार का बनना लगभग तय है। यहां पर महायुति गठबंधन को एकतरफा जीत मिलती हुई नजर आ रही है। महायुति गठबंधन को महाराष्ट्र मे 288 विधानसभा सीटों मे से 230 सीटे मिलती हुई दिख रही है। जिसमे से भाजपा को 132 सीटे मिलती दिख रही है, शिवसेना शिंदेगुट को 57 सीट, एनसीपी अजितपवार को 41 सीट, कुल मिलाकर महायुति गठबंधन को 230 सीटे मिलती हुई नजर आ रही है। महाविकास अघाड़ी को 48 सीटें मिलती नजर आ रही, जिसमे से कांग्रेस को 16सीटें, शिवसेना उद्धव गुट को 12 सीटे, एनसीपी शरदपवार को 10 सीटे कुल मिल रही है। राज्य मे भाजपा गठबंधन सरकार बनना लगभग तय है। महायुति गठबंधन मे भाजपा, शिवसेना शिंदेगुट, एनसीपी अजित पवार शामिल है। महाविकास अघाड़ी मे कांग्रेस, शिवसेना उद्धव गुट, एनसीपी शरदपवार शामिल है। इस बार विधानसभा चुनाव मे 2019 के मुकाबले मे मतदान भी अधिक हुआ। मतदान का प्रतिशत 65•11% रहा है। अब देखना यह है कि महायुति गठबंधन मे से महाराष्ट्र का नया मुख्यमंत्री कौन बनता है।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!