A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेआगराउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

अनिल कपूर ने पत्नी सुनीता के साथ देखा ताजमहल

मैं जब भी ताजमहल को देखता हूं, इसकी खूबसूरती में और निखार आ जाता है। मैं जब भी इसे देखता हूं, वाह ताज कहने से स्वयं को नहीं रोक पाता हूं। रविवार सुबह ताजमहल देखने के बाद फिल्म अभिनेता अनिल कपूर ने यह बात कही।
आगरा में फिल्म सूबेदार की शूटिंग कर रहे अनिल कपूर रविवार सुबह करीब 10 बजे ताजमहल पहुंचे। ब्लैक ड्रेस पहने हुए अनिल कपूर के साथ उनकी पत्नी सुनीता और फिल्म यूनिट के सदस्य थे। पूर्वी गेट से स्मारक में प्रवेश करते ही पर्यटकों ने उन्हें पहचान लिया और साथ-साथ चलने लगे।

फैंस ने देखकर मचाया शाेर

फैंस ने अनिल-अनिल का शोर किया तो उन्होंने भी हाथ हिलाकर जबाव दिया। सुरक्षाकर्मियों ने कड़े सुरक्षा घेरे में लेकर ताजमहल की विजिट कराई। वीडियो प्लेटफार्म से ताजमहल नजर आते ही अभिनेता अनिल कपूर उसकी सुंदरता पर मुग्ध हो उठे। अनिल कपूर को स्मारक में पर्यटक घेरे रहे और साथ-साथ चलते रहे। उनके वीडियो और फोटो लेते रहे। अ कपूर ने पत्नी सुअनिलनीता के साथ देखा अनिल कपूर इससे पूर्व 3 नवम्बर, 2011 को अभिनेता टॉम क्रूज के साथ ताजमहल देखने आए थे.

Oplus_131072

mohd Mohsin

Jurnalist,(Editor)आगरा ,उत्तर प्रदेश
Back to top button
error: Content is protected !!