A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

मीरजापुर पुलिस थाना चिल्ह पुलिस द्वारा ₹ 15 हजार का ईनामिया गैंगेस्टर एक्ट का अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर पुलिस थाना चिल्ह पुलिस द्वारा ₹ 15 हजार का ईनामिया गैंगेस्टर एक्ट का अभियुक्त गिरफ्तार -*FB IMG 1732707258183

पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘अभिनन्दन द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ तथा वांछित/पुरस्कार घोषित/ईनामिया के अभियुक्तों की गिरफ्तारी करते हुए उनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया है।

उक्त निर्देश के अनुक्रम में क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना चिल्ह पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना कछवा पर पंजीकृत मु०अ०सं०-182/2024 धारा 3 (1) उ.प्र. गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप अधि. से सम्बन्धित ₹ 15 हजार का ईनामिया वांछित अभियुक्त गायत्री प्रसाद उर्फ जय प्रकाश उर्फ घुरमुश बिन्द पुत्र मंगरू प्रसाद बिन्द निवासी कलना गहरवार थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर को दिनांकः 26.11.2024 को थाना चिल्ह क्षेत्र से गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही मा०न्यायालय/जेल भेजा गया।

 

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त -*

गायत्री प्रसाद उर्फ जय प्रकाश उर्फ घुरमुश बिन्द पुत्र मंगरू प्रसाद बिन्द निवासी कलना गहरवार थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर, उम्र करीब 36 वर्ष।

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम -*

थानाध्यक्ष अमित कुमार थाना चिल्ह मय पुलिस टीम जनपद मीरजापुर ।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!