?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले की

तेज रफ्तार डीसीएम गाड़ी ने सड़क किनारे खड़े एक व्यक्ति को टक्कर मार दी,

सिर में गंभीर चोट आने से मौत हो गयी।

इटवा थाना क्षेत्र के शाहपुर चौराहे पर बुधवार सुबह तेज रफ्तार डीसीएम गाड़ी ने सड़क किनारे खड़े एक व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 55 वर्षीय मंहगी पुत्र घुरहू के रूप में हुई है। IMG 20241127 235145वह इटवा थाना क्षेत्र के डुमरियागंज नगर पंचायत के वार्ड-3 अंबेडकर नगर, शाहपुर का निवासी था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंहगी निजी काम से साइकिल से चौराहे पर आए थे और सड़क किनारे खड़े थे। IMG 20241127 234235तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह खंभे से जा टकराए और गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और ट्रक को कब्जे में ले लिया। मृतक के पांच पुत्र और एक पुत्री हैं। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है

Back to top button
error: Content is protected !!