A2Z सभी खबर सभी जिले कीCOVID-19FinanceInsuranceLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेताज़ा खबर

Watch: अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में चूक, पदयात्रा के दौरान अनजान शख्स ने की हमले की कोशिश

Arvind Kejriwal News: अरविंद केजरीवाल पर हुए इस हमले को लेकर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी को घेरा है. आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि इससे पहले भी जो हमला हुआ था उसमें बीजेपी के लोग थे.

Arvind Kejriwal News person tried to throw liquid on former Delhi CM in Greater Kailash AAP Watch: अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में चूक, पदयात्रा के दौरान अनजान शख्स ने की हमले की कोशिश

Arvind Kejriwal News: दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में चूक हो गई. पदयात्रा के दौरान उनपर एक शख्स ने तरल पदार्थ फेंकने की कोशिश की. बाद में उस व्यक्ति को उनके सुरक्षा कर्मचारियों ने पकड़ लिया.

वहीं अरविंद केजरीवाल पर हुए हमले पर आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा, “अरविंद केजरीवाल पर जिस तरह से यह हमला हुआ है यह बहुत निंदनीय है. इससे पहले भी जहां केजरीवाल जी पर हमला हुआ था उसमे बीजेपी के लोग थे. लगातार केजरीवाल जी पर हमला हो रहा है.”

 

दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने ये भी कहा, “दिल्ली में आज कोई सुरक्षित नहीं है. बीजेपी के नेता यात्रा करते हैं और सभा करते हैं कभी उनपर हमला नहीं होता केजरीवाल जी पर ही क्यों हमला होता है. दिल्ली की कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है.”

सौरभ भारद्वाज के अलावा दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने भी अरविंद केजरीवाल पर हुए हमले को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, “आज अरविंद केजरीवाल जी पर भाजपा के एक गुंडे ने हमला किया. कल उन्होंने दिल्ली की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए और आज उन पर कायराना हमला हुआ. यह हरकत बताती है कि कानून व्यवस्था के सवाल उठाते ही बीजेपी कितनी बौखला गई है. लेकिन बीजेपी वालो ध्यान रखना. उनका नाम अरविंद केजरीवाल है. तुम्हारे गुंडों से के हमलों से वो डरने वाले नहीं हैं.”

जिस व्यक्ति ने तरल पदार्थ फेंकने की कोशिश की उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया. वहीं इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. आप इस हमले को लेकर बिना नाम लिए बीजेपी पर निशाना साध रही है

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!