A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

मिर्जापुर में दिनदहाड़े वारदात: पिस्टल सटाकर पेट्रोल पंप मैनेजर से लूट, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

मिर्जापुर में दिनदहाड़े वारदात: पिस्टल सटाकर पेट्रोल पंप मैनेजर से लूट, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिसwhatsapp image 2024 12 02 at 095820 1 674d3fb5a4aad ghatana ka chhanabna karata palsa 18c54f15fba787310228c2af1ff43890

मिर्जापुर जिले में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने पेट्रोल पंप मैनेजर से पिस्टल सटाकर लाखों रुपये लूट लिए। वारदात के बाद बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए। मिर्जापुर जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के बस्तरा मोड़ पेट्रोल पंप पर सोमवार की सुबह बाइक सवार बदमाशों ने पिस्टल सटाकर लूट की घटना को अंजाम दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज आदि से जांच पड़ताल में जुटी है। यह है मामला बस्तरा मोड़ के पास ज्ञान गंगा पेट्रोल पंप स्थित है। सोमवार की सुबह चार बजे पहुंचे बाइक सवार दो बदमाश पेट्रोल पंप के मैनेजर को असलहा सटाकर कर लाखों रुपये लूट ले गए। सूचना पर लालगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसओजी व सर्विलांस टीम के साथ मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने जांच पड़ताल किया पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि बाइक से पहुंचे दो बदमाशों ने मैनेजर को असलहा सटाकर लूट की घटना को अंजाम दिया है। बदमाशों को पकड़ने के लिए दो टीमों को लगाया है। सीसीटीवी फुटेज आदि की जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। बदमाशों ने औराई में भी लूट का प्रयास किया है। वहां भी जांच के लिए टीम को भेजा गया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!