A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

डाॅक्टर विजय प्रकाश सिंह की पुस्तक साइप्रेसी आफ उत्तर प्रदेश का हुआ विमोचन

डाॅक्टर विजय प्रकाश सिंह की पुस्तक साईप्रेसी आफ उत्तर प्रदेश का हुआ विमोचन
शाहगंज, राजकीय महिला महाविद्यालय के वनस्पति विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर डाॅक्टर विजय प्रकाश सिंह की पुस्तक *साइप्रेसी आफ उत्तर प्रदेश* का विमोचन महाविद्यालय की प्राचार्या डाॅक्टर नूर तलअत, प्रोफेसर डाॅक्टर मोती चंद यादव, एसोसिएट प्रोफेसर डाॅक्टर संजय वर्मा, डाॅक्टर आनंद सिंह के कर कमलों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। अपने उद्बोधन में प्राचार्या ने कहा कि एक पुस्तक लिखने में किसी लेखक को कितनी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है? उसे किन किन माध्यमों से जानकारी एकत्र करने के बाद उसे क्रमबद्ध करके पुस्तक के रूप में प्रस्तुत करना पड़ता है यह सिर्फ एक लेखक ही जान सकता है।
अपनी पुस्तक के विषय में बताते हुए डाॅक्टर विजय प्रकाश सिंह ने कहा कि मैंने इस विषय पर शोधकार्य कोलकाता के बाटेनिकल सर्वे आफ इण्डिया के संस्थान से किया है। जो कि वनस्पति सर्वेक्षण के क्षेत्र में शोध कार्यों को सम्पादित करता है इस सस्थान की विश्व में अपनी अलग पहचान है। उन्होंने आगे बताया कि वनस्पति विज्ञान के क्षेत्र में शोध करने वाले छात्रों के लिए यह पुस्तक बेहद उपयोगी सिद्ध होगी।
इस पुस्तक के अतिरिक्त डाॅक्टर सिंह का वनस्पति विज्ञान के क्षेत्र में 20 से अधिक शोधपत्रों का प्रकाशन राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय जनरलों में प्रकाशित हो चुका है।
कार्यक्रम का सफल संचालन अमृता बरनवाल एवं आभार डाॅक्टर विजय प्रकाश सिंह ने ज्ञापित किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त परिवार उपस्थित होकर डाॅक्टर विजय प्रकाश सिंह को बधाई दिया।

Show More

राज कुमार सेठ

मैं एक प्राइवेट टीचर हूँ। पत्रकारिता मेरा शौक है।
Back to top button
error: Content is protected !!