A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

देवर और भाभी से प्रेम संबंध भेजे गए जेल

 

देसही देवरिया। महुआडीह थानाक्षेत्र के एक गांव में भाभी के साथ घर में रंगरेलियां मनाना देवर को भारी पड़ गया। सूचना पर घर पहुंचे पत्नी के मायके वालों ने उनकी जमकर पिटाई की। मौके पर पहुंची पुलिस ने देवर और भाभी को हिरासत में ले लिया।

महुआडीह थानाक्षेत्र के एक गांव में एक शादीशुदा देवर का अपनी भाभी के साथ पहले से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पत्नी को इस बात की जानकारी हो गई। इसलिए पति का विरोध करने लगी, लेकिन पति अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। इसकी वजह से पति-पत्नी में विवाद होने लगा। इसी बीच देवर भाभी को लेकर कहीं फरार हो गया। उसके बाद पत्नी मायके चली गई।

जानकारी के अनुसार, मायके वालों ने कुछ दिन पहले ही महुआडीह पुलिस को तहरीर देकर मामले के समाधान की मांग की थी। शाम को देवर अपनी भाभी के साथ कई माह बाद घर आया। इसकी सूचना पत्नी को मिल गई। पत्नी मायके वालों के साथ सुबह घर आ गई। दोनों को रंगरेलियां मनाते पकड़ लिया। ससुराल वालों ने दोनों की पिटाई कर पुलिस को मामले की जानकारी दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस देवर और भाभी को लेकर थाने ले गई। इस बात को लेकर गांव में खूब चर्चा है।

भाई दूसरे को भगा ले गया तो देवर का भाभी से हो गया प्रेम

देवर और भाभी का प्रेम प्रसंग भी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है। जानकारी के मुताबिक, युवक एक युवती को भगा कर लाया और उससे प्रेम विवाह कर लिया। इसी बीच उसका किसी और महिला से संबंध हो गया, और वह अपनी पत्नी को छोड़कर प्रेमिका को लेकर फरार हो गया। उसके बाद उसके छोटे भाई का उसकी पत्नी से प्रेम हो गया। दोनों का प्रेम इस कदर परवान चढ़ा कि देवर अपनी पत्नी को छोड़कर भाभी को लेकर रफूचक्कर हो गया। उधर, परेशान पत्नी अपने मायके चली गई। मायके वाले इस प्रयास में थे कि युवक अपनी भाभी को छोड़ दे या पत्नी से ही लिखित तौर पर रिश्ते तोड़ ले। लेकिन, वह पत्नी को घुमाता रहा। अब घर आया तो ससुराल वालों ने दोनों की पिटाई कर दी।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!