
मुरादाबाद के पूर्व सपा सांसद डॉ. एसटी हसन ने बाबरीविध्वंस की बरसी पर कहा कि इस वाकये ने देश में हिंदूऔर मुसलमान के बीच दरार डाल दी। हमें कोशिशकरनी चाहिए कि वक्त के साथ ये दरार कम हो। इसलिएसबकी जिम्मेदारी है कि दोनों के बीच अब कोई नई खाईन खोदें।
एसटी हसन ने बाबरी विध्वंस की बरसी पर मुसलमानोंसे शांति बनाए रखने की अपील की है। पूर्व सांसद नेकहा- मुसलमान अपनी आने वाली नस्लों के बारे मेंसोचें। किसी भी कीमत पर शांति न बिगड़ने दें। पुरानीबातों को याद करके भविष्य को दांव पर लगाना ठीकनहीं है।
पूर्व सांसद ने कहा कि, हम दुआ करते हैं कि 6 दिसंबरका ये दिन शांति से गुजर जाए। अपने आवास परमीडिया से बातचीत में उन्होंने ने कहा कि उत्तर प्रदेशइस समय सेसेटिव हो रहा है। संभल में बवाल हो गया,ज्ञानवापी का मसला उठ रहा है और दूसरी तरफ ख्खाजामोईउद्दीन चिश्ती की दरगाह का मसला भी लोगों केजज्बातों को भड़का रहा है। इसलिए प्रशासन चौकसीबरत रहा है। मैं भी अपील करता हूं कि शांति मतखोइए।एसटी हसन ने कहा-6 दिसंबर को जो हुआ उस वाकयेने देश में हिंदू मुसलमान के बीच एक बड़ी दरार डालनेका काम किया। जरूरत इस दरार को कम करने की है।संभल जामा मस्जिद मामले की तरफ इशारा करते हुएपूर्व सांसद ने कहा कि जरूरत इस बात की है कि अबदोनों के बीच कोई नई खाई न खोदी जाए।मौ दीन पत्रकार रिपोर्टर भोजपुर जिला मुरादाबाद





