A2Z सभी खबर सभी जिले की

भाजपा मंडलों की निर्वाचन प्रक्रिया 7 दिसम्बर एवं 8 दिसंबर को होगी

भाजपा मंडलों की निर्वाचन प्रक्रिया 7 दिसंबर एवं 8 दिसंबर को होगी

रतलाम – संगठन पर्व के तहत् भारतीय जनता पार्टी के मंडलों की निर्वाचन प्रक्रिया 07 एवं 08 दिसंबर को होगी। इसमें जिला निर्वाचन अधिकारी राज्यसभा सदस्य सुमेर सिंह सोलंकी की उपस्थिति मे पार्टी पदाधिकारियों से मंगलवार को रायशुमारी की जायेगी।

मंडल चुनाव की प्रक्रिया 07 दिसंबर को दोपहर 02:00 बजे 80 फीट रोड स्थित नारायणी पैलेस मे जावरा विधानसभा के मंडलों से आरंभ होगी और 08 दिसंबर को शाम 04:00 बजे रतलाम शहर विधानसभा के मंडलों से पूर्ण होगी।

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बजरंग पुरोहित एवं महेश सोनी ने बताया कि नारायणी पैलेस मे 07 दिसंबर को दोप. 02:00 बजे जावरा विधानसभा एवं 04:00 बजे रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के मंडलों की चुनाव प्रक्रिया होगी। 08 दिसंबर को प्रातः 10 Screenshot 2024 1206 184638: 00 बजे सैलाना विधानसभा , दोपहर 01:00 बजे आलोट विधानसभा एवं शाम 04:00 बजे रतलाम शहर विधानसभा के मंडलों की चुनाव प्रक्रिया पूर्ण की जायेगी।

प्रक्रिया के तहत् संबंधित मंडल के अध्यक्ष के साथ मंडल मे निवासरत विधायक, महापौर जिला पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, पार्टी/मोर्चा राष्ट्रीय पदाधिकारी, मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष, नगर पंचायत , नगर पालिका अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक एवं सह संयोजक, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, पूर्व प्रदेश भाजपा पदाधिकारी, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व जिलाध्यक्ष, निगम मंडल के पूर्व अध्यक्ष की उपस्थिति अपेक्षित है। निर्वाचन प्रक्रिया के तहत् सभी से रायशुमारी कर सर्वानुमति के प्रयास किए जाएगे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!