A2Z सभी खबर सभी जिले कीCOVID-19FinanceInsuranceLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेताज़ा खबर

राजस्थान सरकार के एक साल पूरा होने पर यहां युवाओं ने लगाई दौड़, प्रदर्शनी में गुणगान

राजस्थान सरकार के एक साल पूरा होने पर यहां युवाओं ने लगाई दौड़, प्रदर्शनी में गुणगान

पाली। राज्य सरकार का एक साल पूरा होने पर गुरुवार से जिला स्तरीय कार्यक्रमों का आगाज किया गया। शहर के बांगड़ कॉलेज परिसर में जिला स्तरीय विकास प्रदर्शनी सजाई गई। जिसमे विभिन्न विभागों की उपिब्धयां दर्शाने के साथ कला का प्रदर्शन किया गया। जिला विकास पुस्तिका का विमोचन किया गया। बांगड़ कॉलेज में प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रभारी मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने फीता काटकर किया। उन्होंने सरकार के एक साल के कार्य बताते हुए राइजिंग राजस्थान के बारे में जानकारी दी। प्रदर्शनी का अवलोकन किया। जिसमे जिला कलक्टर एलएन मंत्री ने विभिन्न कार्यों व उपलिब्धयों के बारे में बताया।प्रभारी मंत्री खर्रा ने प्रदर्शनी में वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के तहत पाली जिले के पंच गौरव देखे। इनमे टेक्सटाईल, रोंझ पौधा, बास्केटबाल, मेंहदी, पर्यटन में रणकपुर जैन मंदिर रहे।महोत्सव में कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना, देवनारायण छात्रा स्कूटी योजना के तहत 11 कॉलेज छात्राओं में स्कूटी दी गई। स्कूटी की चाबी देने से पहले छात्राओं को हेलमेट देकर यातायात के नियम बताए गए। इसके साथ ही छात्राओं को साइकिल का भी वितरण किया गया।सरकारी सेवा में चयनित हुए युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए। मेधावी स्टूडेंट में टेबलेट का वितरण किया गया। युवा महोत्सव के नोडल डॉ. विकास मारवाल ने बताया कि चिकित्सा, यूनानी, होम्योपैथी, आयुर्वेद एग्रीकल्चर, शिक्षा विभाग आदि विभाग के 243 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ऑनलाइन सम्बोधित किया। संचालन राजेन्द्रसिंह धुरासनी व श्रद्धा पंचाल ने किया। प्रदर्शनी का विधायक भीमराज भाटी, डीआईजी प्रदीप मोहन शर्मा, अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ.बजंरग सिंह, एडीएम भवानी सिंह, एडीएम बजरंगसिंह, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी, नगर विकास न्यास सचिव पूजा सक्सेना, नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज, मारवाड प्रधान मगलाराम देवासी ने भी अवलोकन किया।गुरुवार सुबह रन फॉर विकसित राजस्थान दौड़ का आयोजन किया गया। जिला कलक्टर एलएन मंत्री ने दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दौड़ शहर के जयनारायण व्यास सर्किल से रवाना होकर सूरजपोल, लोढ़ा स्कूल, हिन्दु सेवा मंडल के सामने से होते हुए बांगड़ विद्यालय आकर समाप्त हुई। दौड़ में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों के साथ युवाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।

Back to top button
error: Content is protected !!