A2Z सभी खबर सभी जिले की

इटवा में गैंग रेप पीड़िता भटक रही न्याय के लिए

शिकायत के बावजूद दर्ज नहीं हुई FIR, अब महिला आयोग से लगाई गुहार

इटवा में पुलिस सर्किल के मिश्रौलिया थानांतर्गत एक गांव में एक युवती से गैंग रेप का मामला सामने आया है। मामला बीते 15 नवंबर का बताया गया है। पीड़िता द्वारा थाने पर इंसाफ की गुहार लगाई गई, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई।

महिला आयोग से लगाई गुहार

फिर शिकायती पत्र पुलिस कप्तान को दिया गया, इसके बाद भी जब एफआईआर दर्ज नहीं की गई तो अब पीड़िता ने महिला आयोग में इसकी शिकायत करते हुए न्याय की

मांग की है। मिश्रौलिया थाने के एसओ ने बताया कि अभी वे नए आए हैं, इसके बाद में उनको कोई जानकारी नहीं है, फिलहाल पता कराते हैं कि क्या मामला है।

घटना का वीडियो बनाने का आरोप

पीड़ित युवती ने महिला आयोग को भेजे शिकायती पत्र में बताया कि 15 नवंबर की रात कुछ लोगों ने घर में घुसकर उसके साथ गैंग रेप किया। यही नहीं घटना का वीडियो भी बनाया। पीड़िता के चीखने-चिल्लाने पर घर के लोग और ग्रामीण जुट गए। एक आरोपी को पकड़ लिया गया, बाकी भाग खड़े हुए। ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना पीआरवी 112 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने थाने पर तहरीर देने की बात कही और वापस लौट गई। इसी बीच पकड़ा गया आरोपी भी चकमा देकर फरार हो गया।

पुलिस ने कहा, सिर्फ एक के खिलाफ दें तहरीर

पीड़िता के अनुसार जब परिजन के साथ थाने पर गई तो मिश्रौलिया थाने की पुलिस ने कहा कि सिर्फ एक आरोपी का नाम दो, उसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। जब

बताया गया कि सामूहिक दुष्कर्म हुआ है तो दूसरे दिन आने को कहा गया। दुबारा जाने पर मुकदमा पंजीकृत नहीं किया तो फिर पीड़िता ने 22 नवंबर को पुलिस कप्तान सिद्धार्थनगर के यहां न्याय की गुहार लगाई।

SO-घटना की जानकारी नहीं

आश्वासन दिया गया, मगर एफआईआर फिर भी दर्ज नहीं की गई। इसके बाद पीड़िता ने अब महिला आयोग से इंसाफ के लिए गुहार लगाई है। एसओ हरिओम ने बताया कि वे 29 नवंबर को आए है। इस तरह की घटना उनकी जानकारी में नहीं है। फिर भी पता कराते हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!