A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

भाजपा मंडल अध्यक्ष की सूची हुई जारी, कुछ के विरोध शुरू

*भाजपा मंडल अध्यक्ष की सूची हुई जारी, कुछ के विरोध शुरू*

 

*जिला संवाददाता दीपचंद्र साकेत*

 

सिंगरौली जिले में देर रात को भाजपा के मंडल अध्यक्ष की सूची जारी कर दी गयी है, हलाकि सूची जारी होते ही कुछ लोगो का विरोध होना शुरू हो गया है. आपको बता दे की रविवार की देर शाम भाजपा के नये मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की गयी।

जारी की गई सूची में पार्टी ने *जिले के 19 मंडल अध्यक्षों के नाम घोषित किये, जबकि दो मंडल जयंत व बरगवां के अध्यक्षों के नाम खाली छोड़े गये हैं।*

 

यानी इन दोनों मंडलों के अध्यक्ष के नाम पर संभवतः अभी कोई फाइनल स्थिति नहीं बनी है, जिससे परिक्षेत्र में तरह-तरह के चर्चाओं का भी बाजार गर्म रहा। सोशल प्लेटफार्मों पर भी लोग लिस्ट को साझा कर कमेंट, कैप्शन से इशारों में तीर चलाते रहे।

 

बता दें कि ये लिस्ट भाजपा के प्रदेश निर्वाचन अधिकारी विवेक नारायण सेजवलकर के अनुमोदन व जिले के पर्यवेक्षक रामलाल रौतेल की सहमति से सिंगरौली जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीवास्तव द्वारा जारी की गई है।

 

*ये हैं 19 नये मंडल अध्यक्ष*

 

जारी लिस्ट के अनुसार, विनोद सिंह कुरुवंशी को सिंगरौली, नीरज पांडेय को विंध्यनगर, सौरभ गुप्ता को वैढ़न, मनोज शाह को खुटार, कमलेश शाह को तियरा, सुनीता पांडेय को रजमिलान, भागवत प्रसाद जायसवाल को माड़ा, *रामधनी यादव* को सरई, केडी वैश्य को लंघाडोल, विनोद कुमार वैश्य को गोरबी, रामलल्लू सिंह गोड को बगैया, अजय द्विवेदी को चितरंगी, अमित सिंह चौहान को मौहरिया, गंगा सागर वैश्य को बगदरा, अम्ब्रेश द्विवेदी को जियावन, अर्जुन यादव को नौढ़िया, समेश्वर साहू को निवास व सुरेन्द्र नाथ सिंह को रजनिया मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है।

 

*मंडल अध्यक्षों की लिस्ट को लेकर पूर्व से चल रही चर्चाओं के अनुसार, भाजपा नेतृत्व ने इस लिस्ट को फाइनल करने के दौरान जातीय समीकरण को अपनी योजना मुताबिक साधने का किया है। दरअसल, लिस्ट के अनुसार, 7 सीट सामान्य, 9 सीट पिछड़ा वर्ग, 2 सीट अजजा और 1 सीट महिला में दी गई है*

DEEPCHANDRA SAKET SINGROALI MP

पत्रकार दीपचंद्र साकेत सिंगरौली
Back to top button
error: Content is protected !!