बिहारA2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबेगुसराय

मंझौल में भ्रष्टाचार मुक्त समाज बनाने को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया

भ्रष्टाचार मुक्त समाज बनाने को लेकर धरना-प्रदर्शन।
/बेगूसराय /संवाददाता IMG 20241217 WA0038 2

 

 

 

भ्रष्टाचारमुक्त समाज बनाने को लेकर मंझौल अनुमंडल स्थित भविष्य भारती स्कूल के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। बिहार भ्रष्टाचार मुक्त एवं न्याय युक्त संघर्ष समिति के बैनर तले यह धरना आयोजित किया गया था। अध्यक्षता ढोराय मलिक एवं सुलो देवी ने संयुक्त रूप से की।धरना को संबोधित करते हुए संतोष ईश्वर ने प्रखंड एवं अंचल सहित विभिन्न सरकारी कार्यालयों में फैले व्याप्त भ्रष्टाचार की घोर निंदा की। उन्होंने शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग में फैले माफियाओ को अमानवीय बताया।
धरना सभा के बाद नामित शिष्टमंडल ने अनुमंडल पदाधिकारी मंझौल को एक स्मार पत्र सौंपा, जिसमें कई मांगें शामिल थीं। इन मांगों में मंझौल पंचायत चार में पंचायत सरकार भवन स्थल में विसंगति की जांच कराने, भूमिहीन को बसेरा 2 के तहत भूमि मुहैया कराने, परचा धारियों को पैमाईश कराकर दखल कब्जा कराने, सामाजिक वृद्धा पेंशन प्रतिमाह तीन हजार करने आदि शामिल थे।
अनुमंडल पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने सौपे गये मांगो को ध्यान पूर्वक पढ़ा और भूमिहीन की सूची उपलब्ध कराने को कहा ताकि उन्हें भूमि आबंटन कराया जा सके। इसके अलावा अन्य मांगों पर विचार करने का भरोसा दिलाया।इससे पहले धरनार्थियों ने सत्यारा चौक स्थित गांधी जी एवं भीमराव अम्बेडकर के प्रतिमा माल्यार्पण कर भ्रष्टाचार के खिलाफ नारों के साथ आक्रोश पूर्ण जुलूस भी निकाली, जो बाद में धरना स्थल में तब्दील हो गया। धरना को सबिया देवी, अमला सहनी, चंद्रदेव राम, प्रमोद ईश्वर आदि ने भी संबोधित किया

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!