A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबड़वानीमध्यप्रदेश
Trending

बड़वानी-*जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक बड़वानी जगदीश डावर ने शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनी*

बड़वानी-*जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री जगदीश डावर ने शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनी*

संवाद दाता-हेमन्तं नागझिरिया

बड़वानी|पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी  जगदीश डावर (भा.पु.से.) द्वारा जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान, पुलिस अधीक्षक ने शिकायतकर्ताओं की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं और उनकी त्वरित निराकरण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।IMG 20241217 WA0346 IMG 20241217 WA0347 IMG 20241217 WA0343

पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रत्येक शिकायत का वैधानिक प्रक्रिया के तहत समाधान सुनिश्चित करें और इसे सात दिन के भीतर पूरा किया जाए। उन्होंने पिछली जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा भी की और उनकी प्रगति का मूल्यांकन किया। एसपी ने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का समाधान करना है और यह प्रक्रिया नियमित रूप से जारी रहेगी।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!