A2Z सभी खबर सभी जिले कीकुशीनगर

विधायक मोहन वर्मा ने ढाढा मिल का मुद्दा सदन में उठाया

IMG 20240729 WA01661 IMG 20241218 WA0233संवादाता, सुरेश चंद गाँधी / श्रवण कुमार मद्धेशिया की रिपोर्ट,

कुशीनगर / हाटा, विधायक मोहन वर्मा ने नियम 301 में ढाढा मिल से संबंधित किसानों का मुद्दा सदन में उठाया । विधायक ने सदन में कहा कि मेरे विधानसभाक्षेत्र हाटा जनपद कुशीनगर में एक मात्र संचालित न्यू इंडिया सुगर मिल के द्वारा पूर्व में अधिग्रहित की गयी जमीन पर एथनाॅल की फैक्ट्री स्थापित की जा रही है । जिसमें किसानों ने 1 दिसंबर 2024 के सर्किल रेट से 4 गुना मुआवजा तथा जितने किसानों की जमीन एथनाॅल फैक्ट्री के लिए अधिग्रहित की जा रही है उनको मिल में पर्मानेंट नौकरी की व्यवस्था किया जाए व किसानों पर दर्ज मुकदमें वापस हो की मांग सदन में प्रमुखता से रखा । विधायक मोहन वर्मा ने सदन का ध्यान आकृष्ट कराते कहा मैं भी एक किसान परिवार से आता हूॅ और पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज की सरकार किसान हितैषी है तथा ढाढा ग्राम हरपुर में किसानों के साथ अविलंब न्यायोचित कार्यवाही किया जाना चाहिए ।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!