
देवरिया के महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में सिटी स्कैन की जांच दो दिनों से ठप है, जिससे कई रोगी लौट गए हैं। तकनीशियन समस्या को हल करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इसे ठीक होने में एक से दो दिन लग…
देवरिया, महर्षि देवरहा बाबा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में दूसरे दिन शुक्रवार को भी सिटी स्कैन की जांच ठप रही। इसके चलते कई रोगी वापस चले गए। समस्या में दूर होने में कई दिन लग सकते हैं। मेडिकल कालेज में सिटी स्कैन जांच की नि:शुल्क व्यवस्था है। यहां प्रतिदिन 60 से 70 रोगियों का प्रतिदिन सिटी स्कैन होता है। गुरुवार को दोपहर करीब 1:30 बजे अचानक से सर्वर में समस्या आ गई। इसके चलते जांच की रिपोर्टिंग दिक्कत होने लगी। तकनीशियन शुरुआती तौर पर कोशिश करते रहे, पर इसका कोई लाभ नहीं मिला। समस्या दूर नहीं हुई तो तकनीशियनों ने इसकी जानकारी एचएलएल कंपनी के उच्चाधिकारियों को दी। इसके बाद ऑनलाइन समस्या दूर करने की कोशिश शुरू हो गई। लाख कोशिशों के बाद भी समस्या दूर नहीं हुई। इसके बाद तकनीशियनों ने समस्या दूर होने में एक से दो दिन लग सकते हैं, की सूचना सिटी स्कैन सेंटर पर चस्पा कर दिया।