A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

महतारी वंदन से महिलाओं का आत्मविश्वास उभर कर सामने आया है : कौशिक

महतारी वंदन समारोह में शामिल हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक

IMG 20241223 WA0070
*महतारी वंदन समारोह में शामिल हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने साय सरकार के नेतृत्त्व में सुशासन मे एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विधानसभा बिल्हा के राणी सती मंदिर प्रांगण, बिल्हा चौक में आयोजित महतारी वंदन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर सभी माताओं – बहनों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में महतारी वंदन योजना लागू होने से महिलाओं में आत्मविश्वास जगा है। जब माताएँ बहनें सशक्त होती हैं, तो पूरा परिवार सशक्त होता है। IMG 20241223 WA0076इसलिए, डबल इंजन सरकार की प्राथमिकता हमारी माताओं-बहनों का कल्याण है। उन्होंने कहा कि माताओं-बहनों का आशीर्वाद ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार और भाजपा को काम करने की शक्ति प्रदान कर रहा है। महतारी वंदन योजना के कारण माताओं-बहनों की आँखों में दिख रही स्वाभिमान की चमक भाजपा और प्रदेश सरकार का सबसे बड़ा संतोष है। IMG 20241223 WA0064

IMG 20241223 WA0057

IMG 20241223 WA0061

श्री कौशिक ने कहा कि माताओं और बहनों की समृद्धि ही छत्तीसगढ़ महतारी की समृद्धि है। महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने 70 लाख से अधिक माताओं-बहनों को आर्थिक सहायता दी जा रही है। यह राशि उनके आत्मनिर्भर जीवन और बेहतर भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने बताया कि कई महिलाएं इस योजना से मिली राशि का उपयोग परिवार की जरूरतों, बच्चों की पढ़ाई और स्वास्थ्य पर कर रही हैं। वहीं, कई हितग्राही महिलाएं इस राशि से छोटे व्यवसाय शुरू कर आत्मनिर्भर बन रही हैं।IMG 20241223 WA0051 1 श्री कौशिक ने कहा कि भाजपा के शासन में महिलाए बेहद खुश है। मोदी सरकार के हर योजना में महिलाएं केंद्र बिंदु है। आज परिवारको पक्का आवास मिल रहा है- और वो भी महिलाओं के नाम पर, उज्ज्वला का सस्ता गैस सिलिंडर मिल रहा है- वो भी महिलाओं के नाम पर, 50 प्रतिशत से ज्यादा जनधन खाते- वो भी हमारी माताओं-बहनों के नाम पर है। जो मुद्रा लोन मिल रहे हैं- उनमें भी 65 प्रतिशत से ज्यादा हमारी महिला-बहनों ने, माताओं-बहनों ने खासकर के नौजवान बेटियों ने कदम उठाया, आगे बढ़ी। Screenshot 2024 12 23 20 26 31 43 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7और ये लोन लेकर के अपना काम शुरू किया है! पिछले 10 वर्षों में मोदी सरकार ने सेल्फ हेल्प ग्रुप्स (स्वयं सहायता समूह) की 10 करोड़ से ज्यादा महिलाओं का जीवन बदल दिया है। मोदी सरकार के प्रयासों से अब तक देशभर में 1 करोड़ से ज्यादा लखपति दीदी बन चुकी हैं। एक करोड़ से ज्यादा लखपति दीदी बन जाना और गांव-गांव में ये कितनी बड़ी आर्थिक शक्ति बन गई है। और लेकिन ये सफलता को देखते हुए केंद्र सरकार ने एक बहुत बड़ी छलांग लगाने का फैसला किया है। भाजपा ने संकल्प कर लिया है कि देश की 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य पूरा करके रहेंगे। श्री कौशिक ने कहा कि महतारी वंदन योजना केवल योजना नही बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं समृद्ध बनाने का मिशन है।Screenshot 2024 12 23 21 03 49 98 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7इस अवसर पर श्रीमती वंदना जेन्डरे श्रीमती पुनीता डहरिया, श्रीमती सरोज साहू, श्रीमती राजेश्वरी गुप्ता श्रीमती नेहा भारती परियोजना अधिकारी श्रीमती विद्या पांडे सहित समस्त महिलाएं उपस्थित हुए।

Back to top button
error: Content is protected !!