A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

रामनगर टोला मोड़ रतनपुर मे निःशुल्क मेडिकल कैम्प आयोजित कर दो हजार लोगो का किया गया स्वास्थ्य जांच

निःशुल्क मेडिकल कैम्प आयोजित कर दो हजार लोगो का किया गया स्वास्थ्य जांच

IMG 20241223 WA0043

आरा। जिले के रामनगर टोला मोड़ रतनपुर मे स्वर्गीय अनिल कुमार सहाय (अधिवक्ता) के स्मृति मे निःशुल्क मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया जिसमे लगभग 2000 मरीजों को चेकअप किया गया साथ ही निःशुल्क दवा का वितरण किया गया। कैम्प मे डॉ केएन सिन्हा फिजिसियन, डॉ एस के रुगटा नेत्र रोग वी, डाॅ कुमार जीतेन्द्र हड्डी रोग, डॉ दिलीप सहाय विशेषज्ञ, डॉक्टर रणजीत कुमार सिंह नस रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर बाला जी श्रीवास्तव जनता अल्ट्रा साउंड, डॉ अमित जयसवाल, डॉ लोकेश कुमार, डॉ अभिषेक कुमार, डॉ बिवेक राज, डेंटल डॉ प्रशांत कुमार गुप्ता, डॉ अमित कुमार एवं हेल्थ हेवन के जाँच टीम के द्वारा शिविर मे आये लोगो का स्वास्थ्य जांच व खुन जाँच की गई।इस मौके पर डॉ अमित जयसवाल के द्वारा करीब 20 लोगो का इसीजी किया गया साथ ही अल्ट्रासाउंड के चयनित लोगो को कल डॉ बाला जी के माध्यम से अल्ट्रासाउंड किया जाएगा। इस मौके पर 27 लोगो को मोतिया बिंद मरीजों का चयन किया गया जिसका फ्री मे डॉ रुगटा के द्वारा लेंस लगाया जाएगा।इस मौके पर आए हुए सभी मरीजों का और सभी डॉक्टर गण का मुखिया हरेन्द्र प्रसाद यादव, डॉ सुधीर जी सहाय और कन्हैया ने धन्यवाद दिया।इस मौके पर पवन जयसवाल, बार ऐसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कुमार मिश्रा, सचिव मनमोहन ओझा, वरीय अधिवक्ता भारत भूषण चौबे, पप्पू यादव, राजेंद्र यादव, रौशन कुमार, सत्येंद्र यादव, जासिम बारी, शहजाद, सोनू राय, नरेन्द्र सिंह, प्रदीप कुमार, संजय तिवारी, प्रो सुनील जी सहाय, राजेश्वर पासवान, बिमलेश सिंह, योगेंद्र ठाकुर, प्रो एजाज हुसैन, अभिषेक कुमार अधिवक्ता, शुप्रभ आदि लोग मौजूद थे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!