A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

संगठन महापर्व के तहत भारतीय जनता पार्टी भोजपुर की बैठक, 28 मंडल अध्यक्षो की घोषणा

भाजपा भोजपुर के 28 मंडल अध्यक्षो की घोषणा मे 22 नए चेहरे

IMG 20241223 WA0058 1

आरा। भारतीय जनता पार्टी भोजपुर जिला कार्यालय मे जिलाध्यक्ष दुर्गा राज की अध्यक्षता मे संगठन महापर्व के तहत बैठक किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत पं.दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि और वंदेमातरम के साथ हुआ।संगठन महापर्व कार्यक्रम के अंतर्गत बैठक मे पहले से 32 मंडल का विस्तार कर जिले मे चालीस मंडलों का गठन के सूचना दी गई। आज के कार्यक्रम के तहत चालीस मंडलों मे 28 मंडलो के अध्यक्ष की सूची जिला निर्वाचन प्रभारी रुप नारायण मेहता के अनुशंसा से जिला सह चुनाव प्रभारी संतोष चंद्रवंशी द्वारा किया गया।कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष ई.धीरेन्द्र सिंह ने किया।जिला सह चुनाव प्रभारी संतोष चंद्रवंशी द्वारा घोषित नव नियुक्त मंडल अध्यक्षो में अगिआंव बाजार मंडल से हितेन्द्र सिंह, जगदीशपुर नगर से सुरेन्द्र साह, इसाढ़ी से संतोष केसरी, नयका टोला से रवि गुप्ता, जगदीशपुर ग्रामीण से अभिषेक अमन कुशवाहा, जीतौरा से चंद्रभूषण ठाकुर, बड़हरा विधानसभा के कोईलवर उतरी मंडल में संजय कुशवाहा, सरैया मे करोड़पति सिंह, सिन्हा मे गोविन्द गोड़, सलेमपुर मे दीपक तिवारी, बड़हरा मे शुभम कुमार पांडेय और बबुरा मंडल मे टुनटुन कुमार महतो को मनोनीत किया गया।आरा विधानसभा के चार मंडल आरा नगर उतरी से मनीष गुप्ता, आरा नगर दक्षिणी से हैप्पी तिवारी, आरा ग्रामीण पूर्वी से अशोक सिंह और आरा ग्रामीण पश्चिमी से रोबिन कुशवाहा को बनाया गया है।शाहपुर विधानसभा के शाहपुर नगर मे अंकित पांडेय, शाहपुर पूर्वी में अमरनाथ राय, शाहपुर पश्चिमी मे भुवर पांडेय, बिहिया नगर में नूतन देवी, बिहिया पश्चिमी में आत्मा सिंह को नया अध्यक्ष बनाया गया है।तरारी विधानसभा के हसनबाजार में सोनु पांडेय, पीरो नगर में रोहित कुमार वर्मा, सिकरहट्टा मे अंकित चंद्रवंशी, तरारी मंडल मे अभय सिंह, सहार पश्चिमी में अशोक कुमार और सहार पूर्वी में गोपाल जी राय को नवनियुक्त अध्यक्ष घोषित किया गया।
सभी नव नियुक्त मंडल अध्यक्षो को भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज, बड़हरा विधायक सह पूर्व मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने सभी नव नियुक्त मंडल अध्यक्षो को फूल-माला, अंगवस्त्र के साथ सम्मानित किया गया। सभी नए मंडल अध्यक्षो को मिठाई खिला कर बधाई और शुभकामनाएं दी गई।
उक्त अवसर पर जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने कहा कि जिला में इस बार आठ नए मंडलो का विस्तार किया गया। जिला मे अब चालीस मंडल हो गए। आज 28 मंडल अध्यक्षो का घोषणा की गई, जिसमे 22 नए चेहरे को स्थान दिया गया है। सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षो को शुभकामनाएं।बहुत जल्द ही शेष मंडल अध्यक्षो का भी घोषणा कर दी जाएगी।वहीं बड़हरा विधायक सह पूर्व मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि पार्टी का रीढ़ बुथ और मंडल होता है।बड़हरा सहित जिले भर मे लगभग सभी बूथो का गठन कर मंडल का गठन हो गया।अब 2025 विधानसभा चुनाव में आप सभी कार्यकर्ताओं के बल पर ही सभी सातों सीट एनडीए के झोली में डालना है।सभी को मेरे तरफ से बधाई और शुभकामनाएं।
कार्यक्रम मे सतीश भट्ट, अरविन्द पांडेय, संजय कुमार सिंह, निशांत सिंह सेंगर, रामदिनेश यादव, शैलेश कुमार गुड्डू, जीतु चौरसिया, विवेक कुशवाहा, आदित्य कुमार, संटु सिंह, अजय सिंह, रितेश वर्मा, विरेन्द्र कुमार, धनंजय तिवारी आदि जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी और वरिष्ठ कार्यकर्ता थे।उक्त अवसर पर संगठन पर्व मे बेहतर कार्य करने के लिए जिला मीडिया प्रभारी संजय कुमार सिंह को अंगवस्त्र और फूल माला से सम्मानित करते हुए मिठाई खिलाया गया।नवनियुक्त मंडल अध्यक्षो को बधाई देने का तांता जिले भर से शुरू हो गया।आरा विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह, तरारी विधायक विशाल प्रशांत, विधानपार्षद जीवन कुमार, मुनी देवी, संजय सिंह टाईगर, सुनील पांडेय, मिथिलेश कुशवाहा सहित जिले भर के नेताओ और पदाधिकारियों, कार्यकताओ ने बधाई और शुभकामनाएं दी।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!