A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

भाजपा गंगरार की बैठक सम्पन्न।

IMG 20241224 WA0043
भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश में चलाए जा रहे संगठन पर्व कार्यक्रम के तहत आज भारतीय जनता पार्टी मण्डल गंगरार की बैठक सारणेश्वर महादेव मंदिर परिसर गंगरार में भाजपा मंडल अध्यक्ष ज्योतिष पुरोहित की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस दौरान संगठन पर्व अभियान के गंगरार मंडल सहयोगी हरीश ईनाणी ने बैठक को सम्बोधित करते हुए संगठन संरचना के गठन की विस्तृत जानकारी दी, साथ ही भाजपा जिला महामंत्री देवीसिंह राणावत ने आगामी प्रधानमंत्री स्वामित्व कार्यक्रम की जानकारी दी। इस दौरान पूर्व जिला प्रमुख भैरूसिंह चौहान,पूर्व प्रधान देवीलाल जाट,पूर्व जिला मंत्री सत्यनारायण मेनारिया,पूर्व जिला उपाध्यक्ष अशोक झंवर, पूर्व मंडल अध्यक्ष रतनलाल पूर्बिया सहित मण्डल के पार्टी पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि,सभी बूथ अध्यक्ष,मोर्चा पदाधिकारी व सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे।।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!