A2Z सभी खबर सभी जिले की

जीविका, जिला परियोजना समन्वयन इकाई गया में महिला संवाद कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु चार प्रखंडों के परियोजना क्रामियो को प्रशिक्षण दिया गया।

गया, 27 दिसंबर 2024

जीविका, जिला परियोजना समन्वयन इकाई, गया में ग्राम संगठन स्तर पर महिला संवाद कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु चार प्रखंडों—मोहरा, मोहनपुर, बाराचट्टी और फतेहपुर—के परियोजना कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 26 दिसंबर 2024 से संकलित है एवं 4 जनवरी 2025 तक कुल सात बैचों में आयोजित किया जाएगा। आठ प्रखंडों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

महिला संवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देना और उनकी सामुदायिक विकास से जुड़ी इच्छाओं और आकांक्षाओं को समझना है। यह कार्यक्रम 15 जनवरी 2024 से राज्यव्यापी स्तर पर सभी जिलों में संचालित होगा। गया जिले के 24 प्रखंडों के सभी पंचायतों में यह संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम के तहत, गया में 3166 महिला ग्राम संगठनों के माध्यम से महिलाओं को जागरूक किया जाएगा। प्रत्येक ग्राम संगठन में टीवी स्क्रीन से लैस संवाद रथ के माध्यम से योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी। इस प्रक्रिया में, विशेष बैठकों में पूछे गए प्रश्नों के आधार पर महिलाओं की सामुदायिक विकास से संबंधित अपेक्षाओं और सुझावों का संकलन किया जाएगा।

इस पहल महिलाओं को न केवल सरकारी योजनाओं की जानकारी मिलेगी बल्कि सरकार को महिलाओं की भागीदारी एवं आकांक्षों की जानकारी से सामुदायिक विकास के लिए योजनाओं के बेहतर संचाल में मदद मिलेगी। जीविका जिला कार्यलय में आयोजित बैठक में क्षेत्रीय समन्वयकों, सामुदायिक समन्वयकों, सहायकों, लेखपाल आदि ने भाग लिया। प्रबंधक सामाजिक विकास राकेश कुमार एवं प्रबंधक संचार दिनेश कुमार द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीजन हेड गया

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज

Back to top button
error: Content is protected !!