

सहारनपुर की बेटी महिमा चौधरी ने किया शहर का नाम रोशन
सहारनपुर: सहारनपुर की होनहार हॉकी खिलाड़ी महिमा चौधरी ने अपनी मेहनत और कौशल से एक बार फिर जिले का मान बढ़ाया है। झारखंड के रांची में 12 जनवरी से 26 जनवरी 2025 तक आयोजित होने वाली हॉकी इंडिया लीग (महिला) में महिमा को बंगाल टाइगर्स टीम ने 10 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है।
महिला हॉकी लीग का पहला आयोजन:
इस साल हॉकी इंडिया ने पहली बार महिला हॉकी लीग का आयोजन किया है। फेडरेशन के अध्यक्ष दिलीप टिर्की की पहल से शुरू हुई इस लीग में देश-विदेश की महिला खिलाड़ी हिस्सा लेंगी। महिमा पहले से ही सीनियर राष्ट्रीय टीम का हिस्सा हैं और आगामी विश्व कप की तैयारी कर रही हैं।
सहारनपुर के गर्व की किरण:
महिमा की इस उपलब्धि पर उनके कोच शारिक हुसैन ने उन्हें बधाई दी और कहा, “महिमा सहारनपुर के लिए आशा की वह किरण हैं, जो जल्द ही देश को एक महिला ओलंपियन देंगी। मैं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।”
खुशी की लहर:
महिमा की इस उपलब्धि पर सहारनपुर के वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी फुरकान अहमद, यशपाल सिंह पुंडीर, नवीन चंद शर्मा, सुरेश पाल, संदीप भट, ऊषा गुप्ता समेत कई खिलाड़ियों ने उन्हें बधाई दी। हॉकी खिलाड़ियों शालिनी रावत, शिवानी रावत, निखिल कुमार, आसिफ अली, विशु, सागर नंदा, विपुल कुमार, विशाल कुमार और वासी उल्ला खां में भी खुशी की लहर है।
महिमा का यह सफर सहारनपुर के युवाओं के लिए प्रेरणा है और उम्मीद है कि वह आने वाले समय में देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी रोशन करेंगी।
संपादक:एलिक सिंह
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़
(खबर, विज्ञप्ति और विज्ञापन के लिए संपर्ककरें: 8217554083)






