A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

भाजपा में अब मुर्दे भी संभालेंगे संगठन की कमान: रायबरेली

भाजपा मण्डल अध्यक्ष की सूची हुई जारी

रायबरेली।

उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी में मंडल अध्यक्षों का रविवार को सूची जारी कर दी गई। जनपद में 22 मंडल अध्यक्षों के साथ साथ 22 जिला प्रतिनिधियों की भी सूची जारी की गई। सूची जारी होते ही लोगों में चर्चा का विषय बन गई क्योंकि इस सूची में लगभग ढाई वर्ष पूर्व ही दुनिया को अलविदा कर चुके एक व्यक्ति को संगठन में प्रतिनिधि की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जी हां, यह जिम्मेदारी मिली है मृतक संजय मौर्य को। भाजपा की तरफ से राही ब्लॉक का उसे जिला प्रतिनिधि बनाया गया है हालांकि उसकी मृत्यु 18 मई 2022 को हो चुकी है। संजय मौर्य को यह जिम्मेदारी बीजेपी की तरफ से जातिगत वोट साधने के लिए दी गई है, लेकिन भाजपा की नीतियों पर यह प्रश्न तो उठना स्वाभाविक है कि क्या उन्होंने सिर्फ नाम देखकर ही लोगों को महत्वपूर्ण पदों दायित्व सौंप दिया, क्या धरातल पर उतर कर जांच पड़ताल करने की कोई आवश्यकता नही समझी गई। फिलहाल यह प्रकरण सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।IMG 20241231 WA0003

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!