
शामली: पहली पोस्टिंग में रिश्वत मांगने पर ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड, छापेमारी के दौरान वीडियो वायरल
शामली – उत्तर प्रदेश के शामली में तैनात ड्रग इंस्पेक्टर निधि पांडे अपनी पहली पोस्टिंग में ही विवादों में घिर गईं। मेडिकल स्टोर पर छापेमारी के दौरान “OK रिपोर्ट” लगाने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक, निधि पांडे ने एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारा और निरीक्षण के बाद ओके रिपोर्ट लगाने के लिए पैसे की मांग की। लेकिन मेडिकल स्टोर के मालिक ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया और इसे सार्वजनिक कर दिया।
वीडियो वायरल होते ही मामला वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचा। शासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए निधि पांडे को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। यह उनकी पहली पोस्टिंग थी, लेकिन रिश्वतखोरी का मामला सामने आने से उनकी छवि को बड़ा नुकसान हुआ है।
अधिकारियों ने कहा है कि इस मामले की गहन जांच की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। इस घटना ने सरकारी विभागों में पारदर्शिता और ईमानदारी की आवश्यकता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
निधि पांडे की इस हरकत पर लोगों ने सोशल मीडिया पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। कई लोगों ने इसे “बोहनी खराब” करार दिया और ऐसे अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
संपर्क करें:एलिक सिंह एडिटर
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़
(खबर, विज्ञप्ति और विज्ञापन के लिए संपर्क करें: 8217554083)






