
नागपुर-: गंगाबाई घाटरोड पर एक अपार्टमेंट में बिल्डिंग मटेरियल की दुकान के पोर्च कि गिर जाने से गुरूवार की सुबह एक व्यक्ति की मौत हो गई। उक्त घटना गणेशपेठ थानान्तर्गत हुआ। नागपुर नगर निगम अग्निशमन एवं आपातकालीन विभाग को सूचना मिलने पर बचाव दल ने घटनास्थल पर पहुंच कर मलबा हटाया। शव को पोस्टमार्टम हेतु सरकारी मेडिकल कॉलेज भेजा गया। प्राप्त हुई जानकारी अनुसार मलबे के नोचे दबे व्यक्ति की पहचान नही हो पाया। पुलिस आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।










