
बिल्सी एस.डी.एम. रिपुदमन सिंह जी ने बांस बरौलिया वृद्ध आश्रम वितरित किए कंबल
बदायूं बिल्सी: तहसील क्षेत्र के ही एक गांव बांस बरोलिया में पिछले सालों से चल रहा वृद्ध आश्रम में बिल्सी एसडीम रिपुदमन सिंह जी ने वृद्ध जनों को ठंड से बचने के लिए कंबल वितरित किए। और बुजुर्ग का मान सम्मान कर आशीर्वाद प्राप्त किया
और उन्होंने कहा कि नव वर्ष पर में वृद्ध आश्रम में आकर बुजुर्गों का आशीर्वाद लेना मेरी प्राथमिकता है इनके साथ खुशियां बांटने का आनंद ही कुछ अलग प्राप्त होता है वृद्ध आश्रम में रह रही माताओ के साथ नव वर्ष की खुशियों को साझा करने में मुझे अपार खुशी और सहानुभूति प्राप्त होती है माताओं के चरणों में जन्नत होती है और इनका ख्याल रखना हम सबका परम धर्म है और जो भी नव वर्ष पर मैने कार्य किया वह सर्वोपरि है अपनी मानवता और परम धर्म को समझते हुए किया है। और मैं समस्त क्षेत्र वासियों से भी अपील करना चाहूंगा की वृद्ध आश्रम में आकर के माताओं और बुजुर्गों के साथ अपनी अपनी खुशियों को साझा करें जिससे कि वृद्ध आश्रम में रह रहे लोग भी हमारे साथ अपनी खुशियां बांट सके।
बदायूं ब्यूरो विवेक चौहान की रिपोर्ट



