?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरराजस्थानसिकर

सीकर को संभाग एवं नीमकाथाना को जिला बनाने की मांग को लेकर भजनलाल सरकार के खिलाफ सीकर अभिभाषक संघ का प्रदर्शन

IMG 20250102 WA0002सीकर. सीकर को संभाग व नीमकाथाना को जिला निरस्त करने के विरोध में सीकर अभिभाषक संघ ने गुरुवार को कोर्ट परिसर से लेकर रानी सती मैरिज गार्डन तक आक्रोश रैली निकाली। इस दौरान वकीलों ने प्रदर्शन भी किया और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कोर्ट परिसर से रैली को रवाना किया गया। अभिभाषक संघ सीकर के अध्यक्ष भागीरथ मल जाखड़ ने कहा- भाजपा सरकार ने सीकर को संभाग व नीमकाथाना को जिला निरस्त कर दिया है जो शेखावाटी के लोगों के साथ अन्याय है। नीमकाथाना के लोग पिछले कई वर्षों से नीमकाथाना को जिला बनाने की मांग कर रहे थे। जिले के साथ-साथ सरकार ने सीकर से संभाग का दर्जा भी छीन लिया जो उचित नहीं है। वकीलों ने कहा- पिछली सरकार ने राजस्थान में वर्षों से नए जिले व संभाग बनाने की मांग पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए सीकर जिले में से नीमकाथाना जिला नया बना दिया। साथ ही सीकर को संभाग बनाने की घोषणा भी कर दी थी। इसके बाद भौगोलिक दृष्टि से भी सीमांकन किया गया और अधिसूचना जारी कर दी जिसके बाद सीकर संभाग अस्तित्व में आया। सीकर संभाग में चुरु, झुंझुनूं, सीकर व नीमकाथाना जिलों को शामिल किया गया था।

आक्रोश रैली के बाद वकील रानी सती गार्डन में मीटिंग में जाएंगे। पिछले 17 महीनों से सीकर संभाग मुख्यालय पर संभागीय आयुक्त, अतिरिक्त संभागीय आयुक्त की नियुक्ति की गई थी। प्रशासनिक ढांचा धीरे-धीरे कार्य करने लगा। संभागीय मुख्यालय पर पुलिस आईजी की नियुक्ति की गई और आईजी ऑफिस बना दिया गया जिनमें काम होने लगा था। लेकिन अब यहां के लोगों को फिर से जयपुर चक्कर काटने पड़ेंगे। वकीलों ने चेतावनी देते हुए कहा कि सीकर को संभाग व नीमकाथाना को जिला निरस्त करने का आदेश रद्द कर बहाली के आदेश जारी करने चाहिए। अन्यथा अभिभाषक संघ उग्र आंदोलन करेगा।

HARAT KUMAR

Harat Kumar Editor, Vande Bharat Bharat Live TV News
Back to top button
error: Content is protected !!