
नये साल के दूसरे दिन ही शहर में ट्रैफिक व्यवस्था धड़ाम रही। नए फ्लाईओवर पर भीषण जाम के दौरान प्रसूता को अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस फंस गई।
बांदा
खाईंपार मोहल्ला की एक महिला की गुरुवार को डिलीवरी का दिन तय था। दोपहर करीब पौने दो बजे उसे प्रसव पीड़ा हुई तो घर वालों ने प्राइवेट एंबुलेंस को कॉल किया। दोपहर दो बजे एंबुलेंस को कॉल मिली। दो बजकर 20 मिनट पर प्रसव पीड़िता के घर एंबुलेंस पहुंची। बाबूलाल चौराहे पर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में उसे ले जाना था। खाईंपार से दो बजकर 20 मिनट पर निकली एंबुलेंस तीन बजकर पांच मिनट पर प्रसव पीड़िता को अस्पताल पहुंचा पाई। करीब एक किलोमीटर का सफर तय करने में एंबुलेंस को पौन घंटे का समय लगा। दरअसल नए फ्लाईओवर पर भीषण जाम था। पीलीकोठी से फ्लाईओवर पर चढ़ते ही एंबुलेंस जाम में फंस गई। एंबुलेंस में प्रसव पीड़िता होने के बावजूद जाम की वजह से उसे आगे बढ़ने के लिए रास्ता नहीं मिला। रेंगे ट्रैफिक में एंबुलेंस आगे बढ़ पाई। एंबुलेंस चालक के मुताबिक, खाईंपार से बाबूलाल चौराहा तक पहुंचने में अधिक से अधिक 10 मिनट लगते हैं। पर जाम की वजह से पौन घंटा लगा।




