A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमध्यप्रदेशसागर

जिला अस्पताल का निरीक्षण कर जानी वहां की खामियां

सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी । सिटी मजिस्ट्रेट जूही गर्ग एवं डॉ ममता तिमोरी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के संयुक्त तत्वाधान में आज जिला अस्पताल सागर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय सभी चिकित्सक ओ पी डी में बैठकर ईलाज कर रहे थे सिटी मजिस्ट्रेट जूही गर्ग एवं डॉ ममता तिमोरी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा कैजुअल्टी वार्ड, चेस्ट आई सी यू. आई सी यू मेडिसिन वार्ड, सर्जिकल वार्ड, एस एन सी यू पी आई सी यू में निरीक्षण किया गया । सभी स्टाफ उपस्थित था एवं वांडो की साफ-सफाई एव मरीजो के मिल रहा भोजन एवं मरीजो को मिल रहा ईलाज की जानकारी ली गई एवं सभी व्यस्थाये संतोषजनक पाई गई। सिटी मजिस्ट्रेट जूही गर्ग एवं डॉ ममता तिमोरी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा सभी वार्डो की ऑक्सीजन सप्लाई की जानकारी ली गई सिविल सर्जन डॉ आर एस जयंत द्वारा बताया गया कि जिला चिकित्सालय सागर में एक एल एम ओ (लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट) है जिसकी क्षमता 6 KL है एवं इसके साथ जिला अस्पताल में एक PSA प्लांट है जिसकी क्षमता 1000 LPM है। एवं बैकअप के लिये ऑक्सीजन सिलेंण्डर एवं ऑक्सीजन कन्सेन्ट्रेटर जिला अस्पताल में उपलब्ध है जिसमें जम्बू सिलेण्डर डी टाईप कुल 218 एव ‘बी टाईप सिलेण्डर कुल 98 एवं ऑक्सीजन कन्सेन्ट्रेटर उपलब्ध है साथ ही सिविल सर्जन डॉ आर एस जयंत द्वारा बतया गया कि चेस्ट आई सी यू आई सी यू पी आई सी यू एस एन सी यू एच डी यू डायलिसिस में बेड पर ऑक्सीजन सप्लाई उपलब्ध है। सिटी मजिस्ट्रेट जूही गर्ग द्वारा एल एम ओ प्लांट एवं पी एस ए प्लांट पर पहुंचकर ऑक्सीजन सप्लाई वार्डो में किस प्रकार पहुंचाई जाती है के बारे में विस्तृत जानकारी ली गई भ्रमण के समय डॉ आर एस जयंत सिविल सर्जन डॉ अजीत कुमार शर्मा सहायक प्रबंधक, शाहजहाँ बहिना, ओमकार यादव ऑक्सीजन टेक्नीशियन उपस्थित रहे।Screenshot 20250104 194934 Facebook

Screenshot 20250104 194927 Facebook

Screenshot 20250104 194918 Facebook

Screenshot 20250104 194912 Facebook

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!