A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

नगर पालिका मकरोनिया में 55 लाख रू.के विकास कार्यों का भूमिपूजन हुआ

सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी। नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया ने मकरोनिया नगर पालिका परिषद अंतर्गत 55 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। उन्होंने वार्ड क्र.- 7, रामलला वार्ड में 45 लाख रु. की लागत से निर्मित होने वाले रोड एवं नाली मरम्मत और पार्क निर्माण का भूमिपूजन एवं वार्ड क्र.-6, महावीर नगर वार्ड में लगभग 10 लाख रू.लागत से बहादुर अहिरवार के घर से लक्ष्मीकांत शर्मा के घर तक आरसीसी नाली निर्माण का भूमिपूजन किया। विधायक ने कहा कि वर्ष 2015 में नगर पालिका बनने के बाद मकरोनिया विकास की दृष्टि से बड़ा है। इन 10 वर्षों में उपनगरीय मकरोनियां में जनसुविधाओं का विस्तार हुआ है, विकास की गति बढ़ी है। आने वाले समय में हम सभी मिलकर मकरोनियां को नया स्वरूप प्रदान कराने का प्रयास करेंगे। Screenshot 20241017 124515 Chromeइस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मिहीलाल अहिरवार के अलावा , पाषर्दगण, मंडल अध्यक्ष मकरोनियां, भाजपा पदाधिकारी ,कार्यकर्ता,महिला मोर्चा सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!