
कंपनी कार्यालय के समक्ष शव रखकर किया चक्का जाम डिस्पैच हुआ प्रभावित बीसीसीएल को हुआ भारी राजस्व का नुकसान
लोयाबाद/कतरास
बीसीसीएल क्षेत्र संख्या 5 के
कनकनी कोलियरी में संचालित
हिल टॉप हाइराइज आउटसोर्सिंग कंपनी में असुरक्षित उत्खनन के कारण पीसी मशीन चालक मुन्ना चौ
घटना के समंध में बताया जाता है कि कनकनी 4 नंबर निवासी 40 वर्षीय मुन्ना चौहान कनकनी कोलियरी में संचालित हिल टॉप हाई राईज प्राइवेट लिमिटेड आउटसोर्सिंग कंपनी में रविवार दोपहर लगभग बारह बजे परियोजना के प्रथम पाली में पीसी मशीन चला रहा था इस दरम्यान परियोजना में आग रहित ओ बी आर को नीचे गिरा रहा था तभी उपर से आग रहित ओ बी आर सलाईड कर मशीन पर गिर गया जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। पीसी चालक किसी तरह गाड़ी से निकल कर चिल्लाते हुए वहां से भागकर जान बचाया।आनन फानन में कार्मियों ने उसे तुरंत निजी वाहन से असर्फी अस्पताल ले गया जहां पर चिकित्सकों ने उसकी हालत को गंभीर बताते हुए बोकारो जेनरल अस्पताल रेफर कर दिया गया जहाँ उसकी मौत हो गयी मृतक अपने पीछे पत्नी सहित 4 बच्चियों को छोड़ गया है सभी का रो रो कर बुरा हाल है











