मोतिहारी भूकंप से हिली धरती
मोतिहारी (पूर्वी चंपारण)नितीश कुमार तिवारी
बिहार के मोतिहारी, शिवहर, सीतामढ़ी, समस्तीपुर बेगुसराय, मुंगेर, समेत कई इलाकों में सुबह 6.40 बजे के आसपास भूकंप के झटके महसूस हुए, कहा जा रहा है कि पांच सेकंड तक धरती हिलती रही,
नेपाल और तिब्बत में भी भूकंप के झटके मंगलवार को सुबह महसूस किए गए, नेपाल में भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.1 रही, बिहार, सिक्किम, असम और नॉर्थ बंगाल सहित भारत के कई इलाकों में भी झटके महसूस किए गए, तिब्बत में 6.8 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया।
बिहार के कई जिलों मोतिहारी,सीतामढ़ी, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, सिवान, अररिया, सुपौल , किशनगंज, और मुजफ्फरपुर में सुबह 6:29 मिनट के आसपास भूकंप का पहला झटका महसूस हुआ, एवम दूसरा झटका 6:38 मे आया। इसके साथ ही माल्दा सहित उत्तर बंगाल के कुछ हिस्सों और सिक्किम में भी महसूस किया गया, ये झटके करीब पांच सेकंड तक महसूस हुए, लोग भूकंप के झटके महसूस होने पर डरकर अपने घरों से बाहर निकलने लगे।


