
पूर्णियाँ: – पूर्णिया लोकसभा और रुपौली विधानसभा में ऐसा भी गांव है सुनील नगर, पंचायत विजय मोहनपुर, जो 30 वर्षों से गरीब और भूमिहीन निवास करते आ रहे हैं लेकिन आज तक किसी सांसद महोदय या किसी विधायक महोदय का इस पर ध्यान नहीं गया है कि इन भूमिहीन हजारों परिवारों का कोई समाधान हो सके । इतना ही नहीं हजारों परिवारों के बीच एक विद्यालय तक नहीं है। जबकि प्राथमिक विद्यालय सुनील नगर के नाम से सुनील नगर गांव में वर्षों से विद्यालय चल रहा था लेकिन भवन नहीं होने के कारण विद्यालय राजकीय बुनियादी विद्यालय में स्थानांतरित कर दिया गया। लेकिन आज तक किसी सांसद महोदय या किसी विधायक महोदय ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया है जिसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है वोट बहिष्कार करने की संभावना लगभग तय है






