A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशकुशीनगर

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना का कुशीनगर जनपद में सर्वे प्रारम्भ, आवास विहीन परिवारों का मोबाइल एप्प के माध्यम से होगा सर्वेक्षण

कुशीनगर। मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी ने बताया कि भारत सरकार द्वारा वर्तमान में आवास विहीन परिवारों को आवासीय सुविधा उपलब्ध कराए जाने के लिए पी.एम.ए.वाई. जी. सर्वे 2024 प्रारम्भ किया गया है। जनपद में आवास विहीन परिवारों का मोबाईल एप के माध्यम से सर्वे हेतु कुल 341 सर्वेयर का रजिस्ट्रेशन आवास साफ्ट पर कराया गया है। उल्लेखनीय है कि पी एम ए वाई-जी सर्वे 2024 उपर्युक्त सर्वेयर के अतिरिक्त पात्र परिवार द्वारा अपने परिवार का स्वयं सर्वे किए जाने की सुविधा उपलब्ध करायी गई है। इस प्रकार सर्वे 2024 में प्रत्येक पात्र परिवारों के सर्वे में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होगी तथा पात्र परिवार सर्वे से वंचित भी नहीं होगें। दिनांक 07.01.2025 से पात्र परिवारों का सर्वेक्षण प्रारम्भ करा दिया गया है। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि पी.एम.ए.वाई=जी. सर्वे 2024 मोबाईल एप के माध्यम से सर्वेयर तथा लाभार्थी द्वारा स्वयं / प्रतिनिधि के माध्यम से सर्वे किया जायेगा। सर्वेयर द्वारा मोबाईल एप पर सर्वप्रथम आधार संख्या के द्वारा ई-के.वाई.सी. किया जायेगा, जिसमें सर्वेयर का फेस एथेंटिकेशन भी होगा। एक सर्वेयर के द्वारा अधिकतम 03 गाँवों का ही सर्वे किया जायेगा। सर्वेयर की भाँति लाभार्थी द्वारा स्वयं / प्रतिनिधि का ई.के.वाई.सी. कर सर्वे किया जायेगा। स्वयं / प्रतिनिधि के माध्यम से केवल एक ही परिवार का सर्वे सम्भव होगा। (एक मोबाईल, एक सर्वे)

उन्होंने बताया कि सर्वे में परिवार की मुखिया अनिवार्य रूप से वरिष्ठ महिला होगी। महिला न होने की स्थिति में वरिष्ठ पुरूष होगा। सर्वे में सर्वप्रथम परिवार के मुखिया का विवरण अंकित किया जायेगा। तत्पश्चात् कमशः परिवार के सदस्यों का विवरण, आवास सम्बन्धित प्रश्न, बैंक खातें का विवरण, पुराने घर का निरीक्षण, आवास निर्माण के प्रस्तवित स्थल का निरीक्षण, लाभार्थी की प्राथमिकताएं तथा घोषणा अंकित किया जायेगा तथा सेव / सुरक्षित कर लिया जायेगा। सर्वेयर द्वारा केवल आवास विहीन / कच्चे घर वाले परिवारों का ही सर्वे किया जायेगा। अपात्रों के चयन के लिए समस्त जिम्मेदारी सर्वेयर की होगी।सर्वेयर द्वारा कच्चे घर की बजाय पक्के घर का फोटो लेता है तो उसकी जिम्मेदारी तय की जायेगी। यह ध्यान दिया जाए कि लाभार्थी के आवास का फोटोग्राफ लेते समय यदि पडोस के पक्के आवास को कोई भाग कैप्चर होता है तो लाभार्थी पात्रता से स्वतः बाहर हो जायेगा।
मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त जन-सामान्य / सम्मानितगण से अनुरोध किया है कि उपर्युक्तानुसार पात्र परिवारों को सर्वे करने/कराने हेतु सहयोग प्रदान करने का कष्ट करें, जिससे जनपद के सभी पात्र परिवार योजना से लाभान्वित हो सके।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!