A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरहरियाणा

अवैध हथियार धारकों की धरपकड़ अभियान में सीआईए स्टाफ कालांवाली ने अवैध पिस्तौल 32 बोर व एक जिंदा कारतूस सहित एक को धरा

IMG 20250108 WA0163

अवैध हथियार धारकों की धरपकड़ अभियान में सीआईए स्टाफ कालांवाली ने अवैध पिस्तौल 32 बोर व एक जिंदा कारतूस सहित एक को धरा

लोकेशन कालावाली

रिपोर्टर इंद्रजीत
डबवाली 08 जनवरी । पुलिस अधीक्षक डबवाली सिद्धान्त जैन आईपीएस के निर्देशानुसार व उप पुलिस अधीक्षक कालांवाली सन्दीप धनखड़ के कुशल नेतृत्व में डबवाली पुलिस द्वारा एक विशेष अभियान अवैध हथियार धारकों की धरपकड़ के संबंध में चलाया हुआ है। इसी मुहिम के अंतर्गत सीआईए कालांवाली प्रभारी निरीक्षक विरेन्द्र सिंह की टीम ने अवैध देशी पिस्तोल 32 बौर व एक जिंदा कारतूस सहित आरोपी रवि उर्फ गोल गप्पा पुत्र घनश्याम निवासी राम नगर मोहल्ला, जालौन उतरप्रदेश हाल वार्ड न.4 मडी कालांवाली को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।

इस संबध में प्रभारी सीआईए कालांवाली निरीक्षक विरेन्दर सिंह ने बताया कि स्टॉफ में तैनात हेड कांस्टेबल सन्दीप कुमार अपनी पुलिस पार्टी के साथ बराये गस्त पङताल तख्तमल नाका पर मौजुद थे कि एक लडका गांव केवल की तरफ से आता दिखाई दिया जो सामने पुलिस पार्टी को खडा देखकर एक दम वापिस मुङकर सङक के साईड से निचे की तरफ जाने की कोशिश करने लगा जो मन मुख्य सिपाही ने शक की बिनाह पर साथी कर्मचारियों की सहायता से शक्स को काबू करके तलाशी अमल मे लाई तो दाहिनी डब से एक नाजायज पिस्तौल देशी 32 बोर व एक कारतुस 32 बोर जिन्दा बरामद हुआ । जो अवैध हथियार को कब्जा में लेकर आरोपी के विरुद्ध संबंधित थाना कालांवाली में शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग पंजीबद्ध कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई गई। आरोपी रवि उर्फ गोलगप्पा को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा और इस अवैध असला के नेटवर्क के संबंध मे जानकारी जुटाकर अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा ।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!