A2Z सभी खबर सभी जिले कीखरगोन

विधायक केदार सिंह डावर ने किया 1करोड़ 20लाख की लागत से बनने वाली सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन                                

विधायक केदार सिंह डावर ने किया 1करोड़ 20लाख की लागत से बनने वाली सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन
                                                                                                  सेगांव:- सेगांव ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत खोलगांव (बड़ा) से ठान तक राष्ट्रीय राजमार्ग मुंबई – आगरा को सीधे जोड़ने वाली लगभग तीन किलो मीटर सड़क के निर्माण कार्य का भूमिपूजन क्षेत्रीय विधायक केदार सिंह डावर ने विधि विधान से किया ! इस सड़क के निर्माण कार्य की लागत 1 करोड़ 20 लाख है !क्षेत्र वासियों के द्वारा इस मार्ग के निर्माण की मांग बहुत दिनों से की जा रही थी ! इस सडक के बनने से छोटे छोटे गांव हाइवे से जुड़ जाएंगे। जिससे लोगों को 20 किलोमीटर घूमकर नहीं जाना पड़ेगा।
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद मंडलोई , जनपद पंचायत उपाध्यक्ष ओमप्रकाश पाटीदार , जनपद पंचायत सदस्य मयाराम कलावे, सरपंच संघ अध्यक्ष गोपाल भाबर, राकेश पटेल , नजर मोहम्मद , महेश चौहान , अखलेश यादव ,सचिव हीरालाल बामने , ताराचंद मुजाल्दे साथ ग्राम बढा खोलगांव टेमरीपूरा के ग्रामीणजन उपस्थित थे।

*सेगांव से प्रवीण यादव की खबर*

Back to top button
error: Content is protected !!