A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़ताज़ा खबर

निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत का हिस्सा गिरा

छत्तीसगढ-: छत्तीसगढ की राजधानी रायपुर मे एक निर्माणाधीन इमारत का हिस्सा गिर गया। जिसमे 4-5मजदूरों के दबे होने की शंका जताई जा रही है। मौके पर पुलिस पहुंच गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी। प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार आज दोपहर छत्तीसगढ की राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड पर एक निर्माणाधीन इमारत का हिस्सा ढह गया। मलबे मे चार से पांच मजदूरों के दबने की शंका जताई जा रही है। जानकारी अनुसार घटना की सूचना पर पुलिस प्रशासन बचाव कार्य मे तुरंत जूट गया। घटनास्थल पर बड़ी संख्या मे पुलिस बल तैनात है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। प्राप्त जानकारी अनुसार हादसे मे एक मजदूर की मौत भी हो गई है।इमारत के मलबे मे दबने से आठ मजदंर घायल भी हो गए है। यह पूरा मामला रायपुर के तेलीबांधा क्षेत्र का है।।जानकारी अनुसार इमारत के छत का ढलाई कार्य किया जा रहा था, तभी अचानक छत का एक हिस्सा ढह गया। इसके साथ सेंटरिंग लोहे का स्टैंड भी गिर गया। लोहे के स्टैंड गिरने से आठ मजदूर बुरी तरीके से जख्मी हो गए। जानकारी अनुसार घायलों मे बिहार के मजदूर भी इसमे शामिल हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। हादसे मे मजदूर की मौत की पुष्टी रायपुर जिले के कलेक्टर श्री गौरव कुमार सिंह ने की है।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!