
रिपोर्ट:- देवेन्द्र सुथार

पाली क्षेत्रों के रोहर में रविवार सुबह घना कोहरा छाया रहा. स्थिति यह रही कि वाहन चालकों को आगे का रास्ता कुछ फीट की दूरी पर ही साफ नजर नहीं आ रहा था. ऐसे में वाहनों की लाइट जलाकर लोग आते-जाते नजर आए.
रोहट मे सर्दी बढ़ने के साथ ही पूरी तरह से आज घने कोहरे की आगोश में नजर आया. यहां बात करें, तो लोग जहां सुबह-सुबह ही लाइट जलाकर वाहन चलाते नजर आए. कोहरे के चलते विजिबिलिटी की बात करें, तो 50 मीटर तक किसी प्रकार की कोई विजिबिलिटी तक नजर नहीं आ रही थी. ठंडी हवा चलने से जहां पाली शहर में ठिठुरण और भी अधिक बढ़ गई है, तो वहीं तापमान की बात करें, तो वह 8 डिग्री तक पहुंच गया है. आप भी विजुअल्स में देख सकते हैं कि किस तरह से दूर-दूर तक कोहरे के चलते कुछ नजर तक नहीं आ रहा. रोहट में तो बकायदा अब सोशल मीडिया पर रील्स भी वायरल हो रही है कि रोहट अब मनाली बन चुका है. जिस तरह से बारिश के बाद सर्दी का असर काफी हद तक बढ़
चुका है, इसका नजारा आज रोहट के क्षेत्र लोगों ने भी देखा.
घना कोहरा वाहन चालकों के लिए बनी परेशानी
पाली शहर सहित जिले के अधिकतर क्षेत्रों में रविवार सुबह घना कोहरा छाया रहा. स्थिति यह रही कि वाहन चालकों को आगे का रास्ता कुछ फीट की दूरी पर ही साफ नजर नहीं आ रहा था. ऐसे में वाहनों की लाइट जलाकर लोग आते-जाते नजर आए.
अलाव तापकर सर्दी का बचाव करते दिखे लोग
सर्दी का सितम रोहट में इस कदर तक बढ़ गया है कि जगह-जगह लोग अलाव तापकर सर्दी से राहत पाने का जतन करते दिखें. मौसम विभाग की माने, तो कोहरे के कारण आज विजिबिलिटी काफी ज्यादा दर्ज की गई.
12-13-14 जनवरी को ऐसा रहेगा मौसम
12 जनवरी को अजमेर, अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुझुनूं, करौली, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, नागौर और श्रीगंगानगर में घना कोहरा छा सकता है। इसके साथ ही कुछ जिलों में अति घना कोहरा और शीतदिन की भी संभावना जताई गई है। वहीं 13 जनवरी को अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुुंझुनूं, करौली, सीकर, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही 14 और 15 जनवरी को जयपुर और अजमेर संभाग में कहीं कहीं बारिश होने की संभावना जताई है।






