A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेश
Trending

ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह के लिए रिकॉर्ड 17 करोड़ डॉलर का चंदा 

शिवानी जैन की रिपोर्ट

‘ ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह के लिए रिकॉर्ड 17 करोड़ डॉलर का चंदा

 

अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आगामी शपथ ग्रहण समारोह के लिए रिकॉर्ड 17 करोड़ डॉलर से अधिक का चंदा प्राप्त हुआ है । बड़े कारोबारियों और दानदाताओं ने इस समारोह के लिए चंदा दिया है , हालांकि शपथ ग्रहण समिति ने चंदे के खर्च को लेकर अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है । चंदे का उपयोग आमतौर पर शपथ ग्रहण कार्यक्रमों से जुड़े खर्चों , जैसे परेड , के लिए किया जाता है । सूत्रों के मुताबिक , समारोह के बाद बची राशि को ट्रंप के भविष्य के राष्ट्रपति पुस्तकालय के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है ।

Back to top button
error: Content is protected !!