A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे
Trending

जेएन मेडिकल कॉलेज में आधुनिक मशीनों से होगी

शिवानी जैन की रिपोर्ट

जेएन मेडिकल कॉलेज में आधुनिक मशीनों से होगी

 

कैंसर – जबड़े की सर्जरी एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज में जल्द ही कई आधुनिक जांच मशीनें आने वाली हैं । इसके लिए मेडिकल प्रशासन ने प्रक्रिया तेज कर दी है । इन मशीनों से कैंसर और जबड़े की सर्जरी होगी । इसके लिए यूनिवर्सिटी प्रशासन और हायर एजुकेशन फाइनेंस एजेंसी ( एचईएफ ) को पत्र भेजा गया है । डॉ . जियाउद्दीन अहमद डेंटल कॉलेज में आधुनिक मशीन मंगाने की कवायद तेज हो गई है । यह मशीन काफी कारगर है , जो जबड़े की सर्जरी के दौरान पैदा होने वाले जोखिम बहुत कम कर देगी । उपचार के बाद जबड़े पर निशान भी नहीं पड़ेंगे । डेंटल कॉलेज के ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जरी विभाग के प्रो . गुलाम सरवर हाशमी ने बताया कि मशीन के आने से उन मरीजों को ज्यादा फायदा पहुंचेगा , जो निजी अस्पतालों में इलाज कराने में सक्षम नहीं

 

हैं ।

Back to top button
error: Content is protected !!