
एएमयू छात्रसंघ चुनाव की मांग पर हाईकोर्ट में सुनवाई टली
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ( एएमयू ) में छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर बृहस्पतिवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकी । यह याचिका एएमयू के एलएलएम छात्र कैफ हसन ने दाखिल की है । याचिका में एएमयू एक्ट 1920 और लिंगदोह समिति की सिफारिशों का हवाला देते हुए हर साल छात्रसंघ चुनाव कराने की बाध्यता पर जोर दिया गया है । साथ ही , केरल विश्वविद्यालय बनाम काउंसिल ऑफ प्रिंसिपल्स कॉलेज मामले का हवाला देते हुए चुनाव कराने मांग की गई है ।


