A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरदेशराजस्थानसिकर

9वां सशस्त्र सेना भूतपूर्व सैनिक दिवस समारोह आयोजित

29 शहीद वीरांगनाओं एवं 15 अंलकृत सैनिकों का किया सम्मान

IMG 20250114 WA0009

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता: हरत कुमार 

सीकर. शहीद स्मारक पर वेटर्नस डे मनाया गया। सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में प्रेम सिंह बाजोर द्वारा 29 शहीद वीरांगनाओं व 15 अंलकृत सैनिकों को सम्मानित किया गया। इस दौरान बाजोर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों को पूरा मान-सम्मान दिया जा रहा है। इस दौरान राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय माजीपुरा का नामकरण शहीद सज्जन सिंह खीचड़ एवं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मांडेला छोटा, फतेहपुर का नामकरण शहीद पन्ने सिंह के नाम पर किया गया है। संग्राम सिंह पुत्र स्वर्गीय रूप सिंह निवासी सेवद बड़ी को प्रयोगशाला सहायक के पद पर एवं सुशील रेवाड़ पुत्र स्वर्गीय सज्जन सिंह ठीमोली को कनिष्ठ लेखाकार के पद पर अनुकंपा नियुक्ति दी गई। इस दौरान मोहिनी देवी, बिमला देवी, संतोष देवी, सुविता देवी, सुनीता देवी, बलकेश बानो, रहमत बानो, कोईली देवी, राजकंवर, सरिता देवी, रामप्यारी, सरोज देवी, सुमन सहित कुल 30 वीरांगनाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में 15 अंलकृत सैनिकों को सम्मानित किया गया।

इस दौरान जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल ब्रिजेन्द्र सिंह महला, बृजेन्द्र सिंह सहायक प्रशासनिक अधिकारी , कर्नल जगदेव सिंह, रामेश्वर बुरड़क, अध्यक्ष एक्स सर्विसमैन वेलफेयर सोसाइटी, नरेंद्र , सरोष, सुबेदार मेजर श्रवण कुमार जाट, कल्याण संगठक साबूलाल चौधरी, फूल सिंह वरिष्ठ सहायक निक्सन, महेश बुरड़क, कनिष्ठ सहायक भवानी सिंह, हवलदार रामकरण ख्यालिया, नायक रणजीत सिंह ढाका, सूबेदार महेन्द्र सिंह, नायब सुबेदार करणी सिंह मौजूद रहे।

HARAT KUMAR

Harat Kumar Editor, Vande Bharat Bharat Live TV News
Back to top button
error: Content is protected !!