A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशताज़ा खबरसिद्धार्थनगर 

पकड़ी चौराहे पर नाली निर्माण शुरू, लोगों ने जताई खुशी

पकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के पकड़ी चौराहे पर जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नाली निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। भीड़भाड़ वाले चौराहे पर सड़क किनारों नाली न होने से सड़क पर कीचड़ रहता था। दुकानों के साथ ही घरों से निकलने वाला पानी सड़क पर बहता रहता था। इस समस्या को पिछले वर्ष 21 जून, सात अगस्त और 13 सितंबर के अंक में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की।
खबर प्रकाशन के बाद पंचायत विभाग हरकत में आया और पकड़ी चौराहे पर पीडब्ल्यूडी की सड़क से पिपरी मस्जिदिया मार्ग पर 500 मीटर लंबी नाली का निर्माण शुरू कर दिया है। क्षेत्र के सुनील, प्रदुम्न श्रीवास्तव, वीरू जायसवाल, दयादास, अरविंद चौधरी, संजय, बनारसी साहनी खुशी जताते हुए अमर उजाला के प्रयास की सराहना की है

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!