?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

विस्थापन सेल का गठन करेगा कोल इंडिया, खरखरी परियोजना गोलीकांड की होगी जांच

सांसद चद्रप्रकाश चौधरी के साथ त्रिपक्षीय समझौता में कोल इंडिया चेयरमैन ने दिया आश्वासन..
*गिरिडीह*। गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी और कोल इंडिया चेयरमैन पीएम प्रसाद के साथ त्रिपक्षीय बैठक कोलकाता स्थित कोल इंडिया मुख्यालय में हुई। मौके पर सांसद ने विस्थापित सेल के गठन की मांग रखी। इस पर कोल इंडिया के चेयरमैन ने सहमति जताते हुए विस्थापित सेल का शीघ्र गठन करने का आश्वासन दिया। वार्ता पर विस्‍थापित और प्रभावित भी मौजूद थे।सांसद ने खरखरी कोयला परियोजना में हुई गोलीकांड की ओर कोल इंडिया के चेयरमैन का ध्यान आकृष्ट कराया। इस उन्होंने तत्काल रिटायर्ड डीजीपी स्तर के ऑफिसर के नेतृत्व में खरखरी गोलीकांड के लिए विशेष जांच दल के गठन का आदेश दिया। जांच के बाद दोषियों पर गाज गिर सकती है। एरिया- 3 के जीएम भी जांच के दायरे में आ सकते हैं।इस क्रम में 22 सूत्री मांग के आलोक में 8 जनवरी, 2024 को सीसीएल मुख्यालय दरभंगा हाउस में हुई बैठक की समीक्षा की। सांसद ने विस्थापितों के पेप कार्ड निर्माण की धीमी प्रगति पर चिंता व्यक्त की। इस पर चेयरमैन ने दो माह में कैंप लगाकर विस्थापितों के पेप कार्ड बनाने का आश्वासन दिया।सांसद ने विस्थापितों के लिए 15 मार्च ’24 को ट्रिब्यूनल गठन के आदेश के बाद भी चालू नहीं होने पर चिंता व्यक्त की। इस पर कोल इंडिया के चेयरमैन ने आश्वासन दिया कि‍ बहुत जल्द ट्रिब्यूनल गठन की विधिक प्रक्रिया पूरा कर ली जाएगी। चेयरमैन ने सांसद को आश्वासन दिया कि विस्थापितों के साथ खरखरी परियोजना जैसी गोली कांड की पुनरावृत्ति नहीं हो, इसके लिए वरीय प्रबंधक के साथ उच्च स्तरीय बैठक होगी।

Back to top button
error: Content is protected !!