?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले की

स्कूल शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर पहुंचे चित्तौड़गढ़

कृष्णधाम श्री सांवलिया सेठ के दर्शन किए एवं प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

जयपुर, 17 जनवरी। स्कूल शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर ने शुक्रवार को चित्तौड़गढ़ में विश्वप्रसिद्ध कृष्णधाम श्री सांवलिया सेठ के दर्शन किए एवं प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने श्री सांवलिया सेठ की तस्वीर भैंट स्वरुप प्राप्त की श्री दिलावर ने इससे पूर्व भदेसर पंचायत समिति के विभिन्न ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया एवं सीसी सड़क की गुणवत्ता, नालियों की साफ-सफाई एवं ग्राम पंचायत में नियमित रूप से सफाई के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने भदेसर ब्लॉक के सुखवाड़ा, जेतपुरा, आक्या, नरबदिया, मंडफिया सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों में पहुंचे एवं साफ-सफाई सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों के संबंध में ग्रामीण महिलाओं से बातचीत की निरीक्षण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, सम्बंधित अधिकारी एवं स्थानीय निवासी मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!