A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेक्राइमताज़ा खबरनागपुरमहाराष्ट्र

अवैध सुगंधित तम्बाखू की तस्करी, माल बरामद

20250118 143702 महाराष्ट्र के भंडारा जिले की लाखनी तहसील अंतर्गत खुटसावरी मे हलदीराम दुग्ध वाहन से अवैध सुगंधित तम्बाखू के तस्करी किये जाने की एक घटना की जानकारी मिली है। प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस ने गोपनीय सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए अवैध तम्बाखू पकड़ा है। हल्दीराम के दुग्ध वाहन मे अवैध रूप से सुगंधित तम्बाखू का परिवहन किया जा रहा था। गुप्त जानकारी के आधार पर पुलिस ने लाखों रुपए का माल और सुगंधित तम्बाखू जब्त कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। एक आरोपी फरार होने की जानकारी है। पकड़े गए आरोपियों ने यह कबूल किया कि वे अवैध सुगंधित तम्बाखू नागपुर से ला रहे थे।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!